लखनऊ, मार्च 26 -- लखनऊ, संवाददाता। जिले के आशियाना कोतवाली क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने पति, सास, ससुर और देवर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दस लाख रुपये के जेवर और स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग पूरी न होने पर उसे घर में नौकरानी की तरह रखा गया और अंततः उसके भाई सहित घर से निकाल दिया गया। विवाह और शुरुआती प्रताड़नाआशियाना सेक्टर-एच निवासी रूबी सोनी का विवाह जुलाई 2024 में सुल्तानपुर जिले के दादुपुर गांव के शिवानंद सोनी से हुआ था। रूबी के अनुसार, विवाह के कुछ ही समय बाद सास राधा देवी ने उनके मायके से मिले सभी गहने उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिए। इसी के साथ घर में उत्पीड़न का सिलसिला शुरू हो गया।मांगें और अत्याचारपति, सास, ससुर और देवर देवानंद ने मिलकर रूबी पर दस लाख रुपये मूल्य के जेवर और स्कॉर्पियो गाड़ी लाने का दबा...