दहेज की मांग पूरी न होने पर बहू को पीटा, घर से निकाला
गोंडा, अगस्त 7 -- तरबगंज, संवाददाता। दहेज में पांच लाख रुपये की नकदी और कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ डेढ़ साल तक मारपीट और उत्पीड़न किया। तंग आकर विवाहिता ने पुलिस से शिकायत की। पीड़ित की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खालेदुवरा सिंगहा चंदा निवासिनी राधिका देवी पत्नी संदीप कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी आठ वर्ष पूर्व उनकी शादी वजीरगंज थाना क्षेत्र के लोहसा कुर्मीगांव निवासी संदीप कुमार पुत्र रोशनलाल के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। आरोप है कि शादी के पांच साल बाद पति संदीप, ससुर रोशनलाल और देवर रवि दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर तीनों उसे आए दिन अभद्रता करते और मारते-पीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.