दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी पर जानलेवा हमला
इटावा औरैया, मई 26 -- इटावा। शहर के मोहल्ला गाड़ीपुरा निवासी एक महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला गाड़ीपुरा निवासी रहीसन ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति सद्दाम उर्फ सद्दा आए दिन उससे मायके से रुपये लाने का दबाव बनाता था। आरोप है कि मायके पक्ष पहले भी कई बार रुपये दे चुका है, इसके बावजूद पति की मांगें लगातार बढ़ती जा रही थीं।पिछले करीब छह माह से अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि 24 मई की शाम करीब 6:45 बजे उसके पति ने अपनी बहन शबनम के घर बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो सद्दाम ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट करने लगा। महिला का आरोप है कि पति ने जान से मारने की नीयत से उस पर प्राणघातक हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.