दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को पीटा
बरेली, जून 13 -- आंवला। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक व्यक्ति ने पत्नी की पिटाई कर मामले की तहरीर दी है। ग्राम खेड़ा निवासी प्रिया ने पति और सास पर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शुक्रवार को तहरीर में बताया कि शादी के बाद से पति दहेज में रुपये मांग रहा है। पैसा न देने पर गाली-गलौज कर मारपीट करता है। शुक्रवार सुबह दहेज न लाने पर पति ने लाठी-डंडों से पीटा, शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं। सास भी गाली-गलौज कर उत्पीड़न करती रहती है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत तीन पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.