महोबा, मई 23 -- महोबा, संवाददाता। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति सहित ससुरालीजनों के द्वारा मारपीट करने के मामले में पुलिस ने नवविवाहिता की तहरीर केआधार पर पति सहित ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बेलाताल के खंदिया मुहाल निवासी खुशबू पत्नी दीपक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह दीपक कुमार पुत्र रामसेवक के साथ 11 मार्च 2026 को हुई थी। पिता के द्वारा हैसियत के अनुसार दान दहेज देने के बाद भी ससुरालीजनों के द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की गई। पति दीपक कुमार पिता के हिस्से का प्लाट अपने नाम कराने की जिद करने लगा। यह भी पढ़ें- विवाहिता को स्टोर रूम में बंद कर पीटा, मुकदमा दर्ज मांग पूरी न होने पर 14 मई को उसके साथ पांच बार मारपीट की गई। पति ने बेल्ट और लोहे की सरिया से मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित पति ...