दहेज की मांग पूरी न होने पर दिव्यांग पत्नी को तीन तलाक, घर से निकाला
उरई, अगस्त 31 -- कालपी, संवाददाता। नगर में दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर एक दिव्यांग विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। नगर के उदनपुरा मोहल्ला निवासी ने अपनी दिव्यांग पुत्री की शादी जनवरी 2024 में रिश्तेदारी में की थी। शादी में सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज भी दिया गया था। आरोप है कि कुछ माह बाद ससुराल पक्ष चार पहिया वाहन की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की जाने लगी। शादी के करीब छह माह बाद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया, तब से वह मायके में रह रही है। पीड़िता परास्नातक, बीएड और टीईटी उत्तीर्ण है, बावजूद इसके उसे अपनाने से इनकार कर दिया गया। परिजनों के अनुसार वर्ष 2025 में बिरादरी की पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल पक्ष नहीं माना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.