रामपुर, अप्रैल 28 -- रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चांदी की मड़ैया निवासी फूलवती का कहना है कि उसका विवाह अजय के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। इंकार करने पर अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती। आरोप है कि कुछ दिनों पहले ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता के अनुसार, जब उसका भाई आया तो ससुरालियों ने उसके साथ भी अभद्रता की और भाई को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि विरोध करने पर ससुरालियों ने उसे व भाई को भी पीटा। जिससे वह लोग घायल हो गए। यह भी पढ़ें- दहेज की खातिर विवाहिता और भाई को पीटा पीड़िता ने शहजादनगर थाने में पति अजय समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.