दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला,छह पर केस
रामपुर, अगस्त 14 -- थाना कोतवाली क्षेत्र के नालापार निवासी पीड़िता का निकाह 28 मार्च 2026 को मोल्ला मोरी गेट निवासी फैजी के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये नकद और एक कार की लगातार मांग कर रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अपने मायके वालों की गरीब आर्थिक स्थिति का हवाला दिया, तो ससुराल वालों ने उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। एक दिन मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने अपने जेठ फैजान और देवर अमन पर अश्लील हरकतें करने व छेड़छाड़ के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। यह भी पढ़ें- Rampur News: दस लाख की नगदी न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.