दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती को जहर पिलाया
गाज़ियाबाद, अगस्त 8 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की हकीमपुरा कॉलोनी में दहेज में बीस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति ने गर्भवती को जहर पिला दिया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला मेरठ के थाना जानी के गांव धौलड़ी निवासी नाजिया की मुरादनगर की हकीमपुरा कॉलोनी निवासी अबरार से पांच अक्तूबर 2025 को शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही कम दहेज लाने के लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। काफी समय से दहेज में बीस लाख रुपये लाने की मांग की जा रही थी। आरोप है कि पांच अगस्त को महिला को जहरीला पदार्थ पिला दिया। महिला सात माह की गर्भवती है। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि तहरीर के आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.