हापुड़, मई 8 -- क्षेत्र के गांव हसुपुर निवासी संगीता ने बताया कि उसकी शादी क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर निवासी युवक से हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत अनुसार दान दहेज दिया। दिए गए दान दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं हुए। आए दिन अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने बताया कि गर्भवती होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न के मामले में पांच पर मुकदमा यह भी पढ़ें- दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...