हापुड़, दिसम्बर 12 -- जनपद अमरोहा के गांव मोहरका पट्टी निवासी व्यक्ति ने बेटी के ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर एसिड पिलाने का आरोप लगाया है। पीड़िता को गंभीर दशा में मेरठ के अस्पताल में भर्ती करायया, वहां उसकी गंभीर दशा को देखकर एम्स के लिए रेफर कर दिए गया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी गुलफाम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का हसीना का निकाह दो साल पूर्व गढ़ के गांव निवासी युवक से किया था। निकाह में दिए गए दान दहेज से उसकी ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं हुए और आए दिन उसका उत्पीड़न कर अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। पीड़ित ने बताया कि इस विवाद को लेकर कई बार दोनों पक्षों के गण मान्य लोगों की पंचायत भी हुई। पंचायत में हुई वार्ता के कुछ दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.