दहेज की मांग पूरी न करने पर शादी से किया इंकार
बरेली, मई 12 -- आंवला। नगर के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी का रिश्ता तय होने के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। उसने पुलिस को इस मामले की तहरीर दी है। मोहल्ला बजरिया के मोहम्मद शकील ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता देवचरा निवासी एक युवक के साथ पक्का किया था। आरोप है कि रिश्ता तय करते समय उसने करीब पांच लाख रुपये नकद और 50,000 रुपये की सोने की अंगूठी व पायल दी। रिश्ता पक्का होने के बाद लड़के पक्ष ने दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- शादी के लिए दिए रुपए, शादी भी नहीं हुई, रुपए भी नहीं लौटाए मना करने पर शादी से इनकार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.