दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को निकाला, रिपोर्ट दर्ज
मथुरा, जून 30 -- दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव खरौट निवासी काजल ने थाना कोसीकलां में दिये गये प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उसकी शादी 29 नबम्बर 2023 को गांव बहादुरगढ, बामनौली, झज्जर निवासी सुमित के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक की मांग को लेकर विवाहिता का प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता के पिता ने बेटी की ससुराल जाकर उनके साथ बातचीत की तो आरोप है कि ससुरालियों ने पिता के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। बाद में आरोपी विवाहिता से मारपीट कर गांव के समीप छोड जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.