दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को घर से निकाला
बरेली, सितम्बर 3 -- आंवला। थानाक्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर की एक विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराल वालों ने तीन माह के मासूम बच्चे संग घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति, सास, ससुर सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। तिगरा खानपुर की खुशबू ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह बदायूं के दबतोरा निवासी सोनू पुत्र राजेश के साथ हुआ था। शादी के बाद पति सोनू, ससुर राजेश, सास आरती, देवर लोकेश, ननद सुमन व चचेरा ससुर राजकुमार अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। वह सोने की अंगूठी, सोने की चैन लड़ी और एक लाख रुपये नकद मांग रहे थे। 27 मई को ससुरालियों ने मारपीट कर पीड़िता को उसके बेटे के साथ घर से निकाल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.