दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास
हापुड़, सितम्बर 5 -- कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव छज्जूपुर निवासी सपना ने ससुराल पक्ष पर दहेज में 25 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर गला दबाकर उनकी हत्या के प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला थाना में पीड़िता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला थाने में पीड़िता सपना ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 22 नवंबर 2025 को उनकी शादी मोहल्ला अमरमाया कॉलोनी जिला बुलंदशहर निवासी गौरव चौहान के साथ हुई थी। उनके पिता ने जमीन बेचकर उनकी शादी में करीब 40 लाख रुपये खर्च किए। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति, ससुर हुक्म सिंह, सास सुमन व ननद रीतू दहेज में 25 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर उनके साथ मारपीट करने लगे। 16 फरवरी 2026 को पति व ननद ने गला दबाकर उनकी हत्या का प्रयास किया। 22 फरवरी को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.