पूर्णिया, मई 31 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थानाक्षेत्र के गोहमा गांव में पलंग, कुर्सी और सोने के आभूषण की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पूर्णिया में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। यहां के निवासी मो. मुमताज के पुत्र मो. आजाद के साथ पीड़िता का निकाह करीब दो वर्ष पूर्व हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शादी के समय सामर्थ्य के अनुसार नकद राशि, वाहन और अन्य सामान दहेज में दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। शादी के बाद से ही महिला पर मायके से नया पलंग, कुर्सी और सोने के आभूषण लाने का दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि रविवार सुबह इसी मांग को लेकर घर में विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला हिंसक हो ग...