अमरोहा, जून 12 -- दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने ननदोई पर छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया है। एसपी के आदेश पर मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बछरायूं थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का निकाह 15 फरवरी 2023 को गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ माह बाद ही ससुराल वालों ने विवाहिता से दहेज में कार व पांच लाख रुपये की डिमांड कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच विवाहिता ने पुत्री को जन्म दिया तो ससुराल वालों ने उसे और ज्यादा प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि ननदोई विवाहिता से छेड़छाड़ करता था। विवाहिता ने अपने पति को घटना की जानकारी दी तो उसने भी मारपीट की। 18 मई को ससुराल व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.