हापुड़, मार्च 25 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर में दहेजलोभी ससुरालियों ने एक विवाहिता को पीटी-पीटकर मौत के घाट उतारने का आरोप है। मृतका का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने ससुरालियों द्वारा की जा रही बुलेट और सोने की चेन की डिमांड को पूरा नहीं किया था। मृतका के भाई ने पति सहित आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जिला मेरठ के थाना भावनपुर के गांव पचपेड़ा निवासी वेदपाल सिंह ने थाना बाबूगढ़ में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी छोटी बहन प्रियंका की शादी करीब छह साल पहले गांव गोहरा आलमगीरपुर निवासी भूपेंद्र के साथ धूमधाम से हुई थी। शादी में मिले दान-दहेज से उसकी बहन के ससुरालियां खुश नहीं थे। उनका बहनोई आए दिन बहन से बुलेट और सोने की चेन की मांग को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.