हापुड़, अप्रैल 22 -- हापुड़ संवाददाता। दहेज में थार कार, 11 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया गया। ससुर पर चाकू की नोंक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया गया। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 5 दिसंबर 2025 को दिल्ली निवासी युवक के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ उसका निकाह हुआ था, लेकिन ससुराल के लोग कम दहेज को लेकर पीड़िता को प्रताड़ित करने लगे। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला थाना पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...