अमरोहा, जून 28 -- दहेज में बुलेट बाइक व दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। ससुराल पहुंचकर पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। इस मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के नई बस्ती मोहल्ला निवासी युवती का निकाह करीब तीन वर्ष पहले सम्भल जनपद के नखासा थाना क्षेत्र के जलालपुर मोहम्मदाबाद निवासी सालिम के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ माह बाद ही ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बुलट बाइक व दो लाख रुपये की डिमांड कर दी। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दिया तीन तलाक, पांच पर केस 23 जून को ससुराल वाले विवाहिता के मायके पहुंचे तथा उसके परिवार के साथ गाली-गलौज करने लगे तथा मारपीट की। पति ने विवाहिता को तीन त...