दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तीन तलाक का आरोप
कानपुर, अक्टूबर 6 -- कानपुर, संवाददाता। चमनगंज में महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार पति ने दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध के विरोध में तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला के अनुसार मई 2010 को उनका निकाह हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पति ने घर खर्च देना बंद कर दिया। विरोध करने पर पति जबरन शारीरिक संबंध बनाते थे और मारपीट करते थे। कुछ समय बाद उन्हें जानकारी हुई की पति के अन्य महिलाओं से अवैध संबंध हैं। बीती सात जुलाई 2026 को उन्होंने पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। विरोध करने पर 12 अगस्त को पति ने मारपीट की और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। चमनगंज थाना प्रभारी रिकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.