हमीरपुर, मार्च 21 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के वार्ड नंबर 6 चांदथोक की नवविवाहिता ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट करके घर से निकालने का मुकदमा पति सहित अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ दर्ज कराया है। वार्ड नंबर 6 चांदथोक निवासी पारुल सोनकर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी जुलाई 2024 में इंगोहटा निवासी ओमप्रकाश उर्फ वीरू के साथ हुई थी। पिता ने हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर विदा किया था। शादी के बाद से ही पति ओमप्रकाश, जेठ दीपक, सोनू, ससुर नत्थू, सास अजय कुमारी दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। गत 15 मार्च को पति ने अन्य ससुरालीजनों के साथ मिलकर एक लाख रुपए व बाइक की अतिरिक्त मांग करते हुए जमकर मारपीट की और घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति सहित अन्य ससुरालीजनों को नामजद करके मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...