मुरादाबाद, मार्च 15 -- थाना क्षेत्र के पंडिया गांव निवासी एक विवाहिता ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 9 मई 2022 को संभल जनपद के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव अकबरपुर चितौरी निवासी शोभित कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं हुआ और शादी के बाद से ही दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता का कहना है कि पहले भी मामले को लेकर शिकायत की गई थी जिस पर समझौता हो गया था। इसके बाद भी ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला और उससे दो लाख रुपये व बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी। आरोप है कि 5 फरवरी को पति व अन्य ससुराल व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.