दहेज की मांग पर निकाह में हंगामा, दूल्हे समेत बारात रोकी
मुजफ्फर नगर, जून 15 -- चरथावल। क्षेत्र के एक निकाह समारोह में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दूल्हे पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग करने का आरोप लगा। दहेज को लेकर विवाद बढ़ने पर ग्रामीणों ने दूल्हे समेत पूरी बारात को रोक लिया, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, चरथावल देहात निवासी राशिद की पुत्री का निकाह जनपद बागपत के थाना दोघट के ग्राम पलड़ा निवासी गुलशेर उर्फ गुल्ला पुत्र शौकिन के साथ होना था। आरोप है कि निकाह के दौरान लड़की पक्ष द्वारा एक लाख रुपये दिए जाने के बावजूद दूल्हे ने बुलेट मोटरसाइकिल और डेढ़ लाख रुपये नकद की अतिरिक्त मांग रख दी। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पर निकाह में हंगामा, दूल्हे समेत बारात रोकी इस पर लड़की पक्ष और ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया। दूल्हे की इस मांग से नाराज लड़की पक्ष और ग्रामीणों ने विरोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.