सीतापुर, अप्रैल 27 -- सीतापुर, संवाददाता। कमलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की शादी दहेज की अतिरिक्त मांग के कारण टूट गई। पीड़ित ने वर पक्ष पर अल्टो कार और दो लाख रुपये नकद की मांग करने और मांग पूरी न होने पर बारात न लाने का आरोप लगाया है। मामले में थाना कमलापुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।पीड़ित पिता ने बताया कि उसने अपनी 24 वर्षीय पुत्री का विवाह हरदोई जनपद के माधौगंज थाना क्षेत्र स्थित सेउढई अटवा गांव निवासी शुभम के साथ तय किया था। दोनों परिवारों की सहमति से गोदभराई की रस्म 25 अप्रैल 2025 और तिलक 5 मई 2025 को संपन्न हुआ था। यह भी पढ़ें- दहेज न मिलने पर बिना दुल्हन लौटी बरात इस दौरान गोदभराई में करीब 80 हजार रुपये, तिलक में दो लाख रुपये नकद और मोटरसाइकिल के लिए भी दो लाख रुपये दिए गए थे। इसके अलावा कपड़े, फल, मिठाई ...