सुल्तानपुर, जुलाई 16 -- दोस्तपुर, सुलतानपुर, संवाददाता। सुलतानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कटघरापट्टी गांव की एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कटघरापट्टी निवासी ज्योति बिंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अर्जुन निषाद दहेज की मांग को लेकर गाली-गलौज और मारपीट करता था। पीड़िता का आरोप है कि 10 जुलाई की रात पति ने उसका मुंह दबाकर जान से मारने का प्रयास किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।विवाहिता यह भी पढ़ें- विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति समेत चार पर केस ने यह भी आरोप लगाया कि गर्भवती होने पर पति ने जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। साथ ह...