औरैया, जून 2 -- कुदरकोट, संवाददाता। दहेज में अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट करने तथा गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कार्रवाई की गई। पीड़िता शिवानी पत्नी पंकज, निवासी ग्राम मोहनी कछपुरा थाना किशनी जनपद मैनपुरी, हाल निवासी ग्राम धनवाली थाना कुदरकोट ने आरोप लगाया कि उसके पति और ससुरालीजन लगातार दहेज में अतिरिक्त मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। साथ ही आरोपितों ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया। शि...