अमरोहा, जून 27 -- डिडौली क्षेत्र के गांव गंगदासपुर में विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मुरादाबाद जिले के मझोला क्षेत्र के उत्तमपुर बेहलोलपुर निवासी मदन पाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार वर्ष पूर्व उनकी बहन स्वाति का विवाह गंगदासपुर निवासी युवक के साथ हुआ था। विवाह के बाद एक बेटी का जन्म हुआ। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से पति, सास, ननद व अन्य ससुरालजन अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती रही। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर पति, सास, ननद व अन्...