भागलपुर, जून 5 -- सुल्तानगंज, संवाददाता। सुल्तानगंज के विनोवानगर-भूदान क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति, सास, देवर और शादी कराने वाले अगुए पर दहेज प्रताड़ना, बेरहमी से मारपीट करने तथा धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में बताया है कि उसकी शादी 24 फरवरी 2026 को जमालपुर निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, फर्नीचर एवं अन्य घरेलू सामान उपहार स्वरूप दिए थे। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त पांच लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार पर केस जब मांग पूरी नहीं हुई, तो उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा और कई बार जबरन मायके भेज दिया गया।शिकायत के अनुसार, बीते...