दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को निकाला
पीलीभीत, अक्टूबर 2 -- दियोरिया। कोतवाली दियोरिया क्षेत्र के गांव मधवापुर निवासी शीतल देवी पुत्री सत्यपाल ने दियोरिया कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी 28 फरवरी 2023 को जनपद शाहजहांपुर के थाना बंडा के गायत्री नगर निवासी विजय कुमार के पुत्र सुमित कुमार के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपए की मांग करते हुए उस को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच उसने एक बेटी को जन्म दिया। ससुराल पक्ष के लोग उसको मायके में छोड़ आए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सुमित कुमार, ससुर विजय कुमार, सास मुन्नी देवी, चचिया ससुर राजू, चचिया सास कितमा, चचेरे देवर पवन निवासी बंडा गायत्री नगर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.