कानपुर, मई 2 -- कानपुर, संवाददाता। नवाबगंज निवासी प्रियंका अंतर्वेदी ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजन द्वारा गला दबाकर हत्या करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। साथ ही बेटियों संग बाहर निकालने का आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार 2008 में उनका विवाह असीम चंद्रा से हुआ था। आरोप है कि ससुरालीजन उन पर 10 लाख रुपये का दहेज लाने के लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। 2023 में पुलिस से शिकायत करने पर उनका समझौता कराया गया। कुछ समय बाद ही पति और ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे। अक्टूबर 2025 में मायके जाने की बात कहने पर पति ने ससुरालियों के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। आरोपितों ने उनके साथ बेटियों को भी पीटा। किसी तरह अपनी जान बचाकर वह बेटियों को लेकर म...