अलीगढ़, फरवरी 27 -- इगलास, संवाददाता। कस्बा के श्रीजी धाम कालोनी निवासी एक विवाहिता ने अपने पति, सास-ससुर, देवर व एक अन्य महिला पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के साथ ही पति पर उसके रहते दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता राखी पुत्री रनवीर सिंह ने अपनी तहरीर में कहा है कि का उसकी शादी साल 2017 में राजस्थान के कुम्हेर क्षेत्र के हनुमान मंदिर वाली गली निकट राजीव गांधी स्कूल जाट कालोनी निवासी पंकज कुमार के साथ हुई थी। पिता ने शादी में रुपये, आभूषण व गृहस्थी के समान सहित 15 लाख रुपए खर्च किए थे। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं हुआ। पीड़िता के मुताबिक शादी के दो साल बाद पति के दुबई नौकरी पर जाने के बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में चार पहिया वाहन की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.