दहेज की मांग को लेकर मारपीट का आरोप, पति समेत आठ के खिलाफ मुकदमा
कानपुर, सितम्बर 28 -- मूसानगर,संवाददाता। राजपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 अम्बेडकर नगर निवासी महिला ने पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद मूसानगर थाना पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता दुर्गा अवस्थी के अनुसार, उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मूसानगर थाना क्षेत्र के सराय गांव निवासी विशाल पुत्र राजकिशोर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे और आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गत सात अगस्त को उसके पति व ससुरालीजनों समेत अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की और दुपट्टे से गला घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.