इटावा औरैया, जुलाई 1 -- इटावा। दहेज की मांग को लेकर महिला के साथ मारपीट किए जाने पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पीड़िता के पिता ने मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भरथना विरसिंहपुर निवासी सत्यवीर सिंह ने सैफई पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी सैफई थाना क्षेत्र के नगला हरिज्ञान निवासी रामपाल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही रामपाल अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी का लगातार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करता रहा। कई बार समझाने और समझौते के प्रयास किए गए, लेकिन आरोपी का व्यवहार नहीं बदला। 14 जून की रात करीब आठ बजे रामपाल ने फिर दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घ...