कानपुर, मई 12 -- सरसौल। महाराजपुर में एक महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज में एक लाख रुपये और प्लॉट देने की मांग पूरी न होने पर आरोपित ससुरालीजनों ने उन्हें मारा-पीटा। साथ ही देवर ने उनके साथ छेड़खानी की। ससुरालियों से शिकायत करने पर आरोपितों ने उल्टा उन्हें ही भला बुरा कहकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महाराजपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। महाराजपुर थानाक्षेत्र निवासी महिला के अनुसार उनका विवाह फरवरी 2022 में नौबस्ता निवासी युवक के साथ हुआ था। पीड़िता ने बताया कि विवाह के कुछ समय बाद से ही आरोपित ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये और प्लॉट देने की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपित पति, देवर, ससुर, सास समेत अन्य ससुरालीजन उन्हें शारीरिक व मानिसक रूप से प्रताड़ित करते थे। पीड़ित ने बताया कि अगस्त 2023 में उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिय...