औरंगाबाद, अप्रैल 22 -- मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के भुईयां रविदास टोला में 21 अप्रैल को गोह थाना क्षेत्र के अकौना गांव से तिलक चढ़ाने आए लोग बिना रस्म पूरी किए वापस लौट गए। लड़की के पिता डॉ. रामाधार राम ने दहेज में 15 लाख रुपये और एक चार पहिया वाहन की मांग का आरोप लगाते हुए मदनपुर थाना में लड़के पक्ष के छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि उनकी बेटी की शादी मदनपुर रविदास टोला निवासी देवराज राम के पुत्र विशाल कुमार उर्फ प्रीतम कुमार से तय हुई थी और उपहार स्वरूप 10 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। आरोप है कि शादी तय होने के बाद अतिरिक्त 15 लाख रुपये और वाहन की मांग की जाने लगी, जिसके कारण तिलक समारोह नहीं हो सका। जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है, उनमें देवराज राम, उनकी पत्नी चंदा देवी, पुत्र विशाल कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.