मैनपुरी, नवम्बर 16 -- क्षेत्र के ग्राम किशनपुर गढ़िया में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शादी तोड़ने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए श्रीराम पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम कुंवरपुर बनवारी, थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज ने बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह बेवर क्षेत्र के ग्राम किशनपुर गढ़िया निवासी अभिषेक पुत्र कमल के साथ तय किया था। 5 नवंबर को गोद भराई की रस्म हुई थी। जिसके बाद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ गाली-गलौज की गई। पीड़ित ने बताया कि गोद भराई की रस्म में उसका तीन लाख रुपये खर्च हुआ था। 13 फरवरी 2026 को लग्न व 18 फरवरी 2026 को शादी की तारीख तय हुई थी। घटना से पीड़ित काफी आहत है। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.