महाराजगंज, मार्च 13 -- परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कानापार उर्फ रामनगर निवासिनी पूनम मद्धेशिया ने बताया कि उसका विवाह 29 नवंबर 2017 को दुर्गेश कुमार मद्धेशिया के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, देवर, ननद और सास फ्रिज, कूलर, एसी और बाद में चार पहिया वाहन की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। पीड़िता के अनुसार 5 मार्च की सुबह ससुराल पक्ष ने कार की मांग करते हुए मारपीट कर उसे दो बच्चियों के साथ घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.