दहेज की मांग का आरोप, विवाहिता ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ दी तहरीर
औरैया, जुलाई 21 -- क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पिता के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के बहारपुर-किन्नरपुर, बल्लापुर निवासी रवि पाल से मोहिनी की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। दंपती का पांच माह का एक पुत्र भी है। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष लगातार एक सोने की चेन और एक लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा है। मांग पूरी न होने पर पति दूसरी शादी करने की धमकी देता है तथा शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। पीड़िता का आरोप है कि 19 जुलाई को उसके पिता समझाने के लिए ससुराल पहुंचे थे, लेकिन उनके साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। इसके बाद उसे मासूम बेटे सहित घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.