चित्रकूट, सितम्बर 27 -- चित्रकूट। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने बहू को मारपीट कर निकाल दिया। पीड़िता बहू का आरोप है कि पति व सास चार अन्य लोगों के साथ मायके पहुंचकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की पुलिस जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Hapur News: कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालाशादी का विवरण मुख्यालय कर्वी से सटे तरौंहा की रहने वाली संध्या सोनी पुत्री नरेशचंद्र सोनी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 15 दिसंबर 2024 को रंजीत सोनी निवासी बहादुरगंज सोलंकी चौराहा जनपद प्रयागराज के साथ हुई थी। उसके पिता ने शादी में हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। लेकिन दिए गए दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। पहली विदाई मे ही कम दहेज मिलने का त...