चित्रकूट, अक्टूबर 4 -- चित्रकूट। दहेज में बुलट गाड़ी न मिलने से नाराज ससुरालीजनों ने युवती के साथ मारपीट की और आभूषण आदि छीनकर उसे घर से निकाल लिया। राज्य महिला आयोग तक मामला पहुंचने के बाद पुलिस ने पति व ससुर के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मानिकपुर कस्बे के इंद्रानगर मोहल्ला निवासी राज कुमार की बेटी नेहा ने राज्य महिला आयोग के समक्ष शिकायती पत्र भेजा था। पीड़िता के मुताबिक उसी शादी पिछले साल 22 मई 2025 को श्यामू उर्फ देवा निवासी सिंहपुर जिला सतना मप्र के साथ हुआ था। पिता के दिए गए दहेज से पति श्यामू उर्फ देवा व ससुर द्वारिका प्रसाद खुश नहीं थे। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग कर युवती को घर से निकाला, मुकदमा दर्ज पहली बार ससुराल पहुंचने पर दहेज में बुलट गाडी की मांग करने लगे। इसी बात को लेकर उसके...