रामपुर, अगस्त 10 -- सिविल लाइंस थाना पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि शादी में करीब 10 लाख रुपये खर्च करने और पर्याप्त दहेज देने के बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे और मकान बनाने के लिए मायके से 20 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने इस मामले में ससुर लालता प्रसाद, सास प्रेमवती, जेठ मेवाराम और जेठानी संतोष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...