रामपुर, सितम्बर 9 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के विकास नगर निवासी वंदना कठरिया मनकरा विद्यालय में अध्यापिका के पद पर कार्य करती है। उनके पति एक बैंक में फिल्ड आफिसर के पद पर तैनात है। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए मारपीट करते है। महिला ने अपने पति के अवैध संबंध का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गौरव कुमार,मुनीष कुमार आर्य,ज्ञानवती देवी,अंकुर आर्य,प्रियंका आर्य,ज्योति ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...