दहेज की मांग और प्रताड़ना के आरोप में मंडरडीह से गिरफ्तार
गिरडीह, जून 23 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। दहेज की मांग और प्रताड़ना के आरोप में बेंगाबाद पुलिस ने मानजोरी पंचायत के मंडरडीह गांव निवासी रउफ अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता की शिकायत पर बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 107/26 दर्ज किया गया है। देवीपुर थाना क्षेत्र के कटघरी गांव निवासी पीड़िता रुबेदा खातून ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसकी शादी 2014 में रउफ अंसारी से हुई थी। शादी के बाद से ही पति दहेज को लेकर मारपीट और प्रताड़ित करता था। 20 जून को भी पति ने मारपीट शुरू कर दी और दुपट्टे से गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह जान बचाकर निकलने के बाद पति ने उसे दो बेटे और एक बेटी समेत घर से बाहर निकाल दिया। आवेदन में रुबेदा ने पति पर गांव की एक अन्य महिला से अवैध संबंध रखने का भी आरोप लगाया है। उसने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.