दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, दो माह के मासूम को छोड़ गई मां
कोडरमा, मई 21 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर थाना क्षेत्र के सतडीहा पंचायत अंतर्गत नवादा गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। महज 23 वर्षीया विवाहिता कोशिला कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका दो माह के मासूम बच्चे की मां थी। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की पहचान कोशिला कुमारी, पति अजीत यादव, निवासी नवादा गांव के रूप में हुई है। बताया गया कि कोशिला की शादी 28 मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।मृतका के भाई कुलदीप यादव ने आरोप लगाया कि शादी के समय 8.5 लाख रुपये दहेज तय हुआ था, जिसमें 1.5 लाख रुपये बाकी था। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.