दहेज की प्रताड़ना से तंग होकर लक्ष्मी ने की थी आत्महत्या
रायबरेली, जून 21 -- हरचंदपुर, संवाददाता। ससुराल में दहेज प्रताड़ना की शिकार हुई विवाहिता के मामले में पुलिस ने आखिर में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने विवाहिता को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने समेत अन्य धराओं में पति, सास, ननद और ननदोई के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही मालमे की जांच तेज कर दी है। थाना क्षेत्र के लालूपुर खास गांव के श्री आस्तीक स्वामी मंदिर के निकट बीते बुधवार को दिन में सई नदी में अज्ञात महिला का शव मिला था। शिनाख्त के अभाव में मामला पुलिस के लिए अबूझ पहेली बन गयी थी। पुलिस की मेहनत रंग लाई, तब जाकर महिला की पहचान हुई। लालूपुर खास गांव में रहने वाले राम प्रताप मौर्य पुत्र राम हर्ष मौर्य की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। वहीं गढ़ी खास गांव निवासी सुशील कुमार पुत्र स्व. बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.