दहेज की डिमांड पूरी न होने पर बहु-बेटे को किया बेघर, एसएसपी से शिकायत
मेरठ, जून 4 -- ब्रह्मपुरी निवासी निशा गुरुवार को अपने पति शहजाद के साथ एसएसपी ऑफिस और महिला थाने पहुंची। उन्होंने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनकी शादी छह माह पहले हुई थी। शहजाद ने बताया कि शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ बुलंदशहर जिले के स्याना कस्बे में रह रहा था। आरोप है कि शादी के बाद से ही शहजाद के घर वाले 10 लाख और कार की डिमांड करते हुए निशा के साथ मारपीट करते थे। विरोध पर शहजाद का भी उत्पीड़न किया जाता था। बुलंदशहर में पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद मेरठ में कप्तान ऑफिस और महिला थाने पहुंचे दंपति ने शिकायत की। यह भी पढ़ें- दस लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट कर घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.