बदायूं, अक्टूबर 3 -- क्षेत्र के गांव गूरा बरेला निवासी राजकुमार ने अपनी बेटी वर्षा के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार वर्षा की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हरेंडी निवासी विजय उर्फ शिवम पुत्र राकेश से हुई थी। आरोप है कि पति विजय उर्फ शिवम, सास विमला, ननद सोनम और रामप्रसाद अतिरिक्त दहेज में लैपटॉप, बुलेट और भैंस की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर वर्षा के साथ लात-घूसों से मारपीट की जाती थी। आरोप है कि दहेज में दी गई सोने की चेन और अंगूठी भी ससुराल वालों ने बेच दी। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...