दहेज की खातिर विवाहिता पर जानलेवा हमला
गाज़ियाबाद, मई 19 -- गाजियाबाद, योगेंद्र सागर। नंदग्राम क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने पति, जेठ, सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पति लंबे समय से दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहा था और अब दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिहानी चुंगी स्थित विद्या विहार गली नंबर-नौ में रहने वाली शबीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 15 मई 2020 को शाहनवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता था। आरोप है कि पति शाहनवाज आए दिन मारपीट करता और तलाक देने की धमकी देता था। कुछ समय पहले पति ने तलाक का नोटिस भी भेजा था, जिसे उसके पिता ने पकड़ लिया।शबीना न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.