फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- फिरोजाबाद। अतिरिक्त दहेज की खातिर महिला को ससुरालियों ने मार पीटकर घर से निकाल दिया। वह थाना उत्तर क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी शादी मथुरा में हुई है। महिला ने एसएसपी के आदेश पर आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना उत्तर के क्षेत्र रहना रोड निवासी अम्बरीश कुमार वर्मा ने अपनी पुत्री तृषी वर्मा की शादी 23 नवंबर 23 को देव वर्मा पुत्र भगवान निवासी गली गंगा दयाल मण्डी रामदास थाना गोविन्द नगर जिला मथुरा के साथ की थी। शादी में तृषी के पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। दान दहेज से उसका पति देव वर्मा पुत्र श्री भगवान, ससुर भगवान, सास उर्मिला वर्मा, जेठ जगदीश वर्मा, जिठानी दीपिका खुश नहीं थे। आरोप है कि उसके ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज मे 10 लाख रुपये मकान बनाने के लिए मांग करने लगे। इस...